अलकनंदा नदी में गिरी कार, राहत-बचाव अभियान जारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया नदी में गिरा वाहन एक इनोवा टैक्सी प्रतीत हो रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और वाहन में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अचानक सड़क से नीचे नदी की ओर जा गिरी।
नदी का तेज बहाव
सूचना मिलते ही बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी है। नदी के तेज बहाव और दुर्गम भूभाग के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
प्रशासन ने बताया कि वाहन और उसमें सवार लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के संबंध में अधिकृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।