ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में पति मोहित ने गृह क्लेश के चलते अपनी पत्नी कविता की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
कोतवाली दादरी क्षेत्र के जारचा रोड लक्ष्मीनगर निवासी व्यक्ति ने गृह क्लेश के चलते पत्नी की दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नौ साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी।
मोहित मूल निवासी चिटहैरा दादरी जारचा रोड लक्ष्मीनगर गली नंबर सात मे अपना मकान बनाकर पत्नी कविता दो बच्चों के साथ रहता है। आरोप है कि गृह क्लेश के चलते पति मोहित ने मंगलवार रात्रि चार बजे के करीब पत्नी कविता की गले में दुपट्टा डालकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी दादरी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मोहित मूल रूप से चिटहैरा गांव का रहने वाला है। नौ साल पहले कविता से लव मैरिज कर दादरी जारचा रोड गली नंबर सात में अपना मकान बनाकर कर रहता है। दोनों से एक लड़का और एक लड़की है।

