कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 543 दवाओं की कीमतों में भारी कटौती

कैंसर के इलाज को किफायती बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 543 दवाओं की नई खुदरा कीमतें जारी की हैं। इसके बाद कई महंगी दवाएं अब पहले के मुकाबले काफी कम कीमत पर उपलब्ध होंगी।

नई कीमतों के अनुसार, जिस इंजेक्शन के लिए मरीजों को पहले करीब 80 हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे, अब वही इंजेक्शन लगभग 7,150 रुपये में मिलेगा। वहीं, स्तन कैंसर के उपचार में इस्तेमाल होने वाली पैल्बोसिक्लिब दवा के 21 कैप्सूल की कीमत 40,421 रुपये से घटाकर 2,720 रुपये कर दी गई है।

कुछ दवाओं की कीमतों में 93 प्रतिशत तक की कमी की गई है। इस फैसले से कैंसर का इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रमुख दवाओं की कीमतों में कमी:

  • थायोटेपा इंजेक्शन: ₹80,071 से घटकर ₹7,150।

  • पैल्बोसिक्लिब कैप्सूल: ₹40,421 से घटकर ₹2,720।

  • पर्टुजुमैब इंजेक्शन: ₹94,951 से घटकर ₹30,593।

  • बेवाकिजुमैब इंजेक्शन: ₹69,852 से घटकर ₹13,512।

  • बेवाकिजुमैब का अन्य ब्रांड: ₹58,336 से घटकर ₹12,596।

नई दरें 9 नवंबर से लागू होने की जानकारी दी गई है। इस निर्णय को कैंसर मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *