जौनपुर में म्यूजिक सिस्टम बंद करने को लेकर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, दुल्हन की बहन की मौत

जौनपुर के सिंगरामऊ बाजार में शादी के संगीत समारोह के दौरान म्यूजिक सिस्टम बंद करने को लेकर हुए विवाद में 32 वर्षीय गुंजन की ईंट लगने से मौत हो गई।

 सिंगरामऊ बाजार में शादी के पूर्व हो रहे संगीत के दौरान म्यूजिक सिस्टम बंद करने को लेकर परिवार की महिलाओं और पुरुषों के बीच हुए विवाद में रविवार की देर रात चले ईंट-पत्थर में गुंजन (32) की मौत हो गई।

इस मामले में गैराइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है।

मुन्नी लाल खरवार की छोटी बेटी काजल की शादी 30 जून को पड़ी है। इसमें शामिल होने के लिए उनकी विवाहित बड़ी पुत्री गुंजन तीन दिन पहले से सूरत से आई हुई थी। नीचे मंगलगीत और महिला नृत्य का कार्यक्रम चल रहा था, जबकि छत पर घर और आसपास के लड़के म्यूजिक सिस्टम पर डांस कर रहे थे।

ऐसे में महिलाओं ने यह कहते हुए म्यूजिक सिस्टम बंद करने को कहा कि उन्हें नाचने-गाने में दिक्कत हो रही है। छत पर लड़कों ने इसे बंद करने से मना किया। इसी को लेकर दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *