भारत के अधूरे नक्शे पर आवाज बुलंद करने वाली मुक्केबाज लवलीना को पीएम नरेंद्र मोदी से मिली तारीफ, कहा- ‘वो वीडियो साधारण नहीं था’

पीएम मोदी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से मुलाकात की और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की भारत के अधूरे नक्शे पर आवाज उठाने के लिए तारीफ की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की भारत का अधूरा नक्शे देख आवाज बुलंद करने के लिए तारीफ की। मोदी ने कहा कि लवलीना ने जो किया है उसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

लवलीना ने 75 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। खेलों के दौरान लवलीना एक रेस्टोरेंट में थी जिसके नैपकिन पर भारत का नक्शा था लेकिन उसमें पूर्वोत्तर राज्यों का हिस्सा नहीं था। इसके लेकर लवलीना ने सोशल मीडिया पर आवाज बुलंद की थी और अपना रेस्टोरेंट मैनेजर से विरोध भी दर्ज कराया था।

झगड़ा कर रही थीं क्या?

खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान मोदी ने लवलीना से पूछा, “क्या हुआ वो रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा कर रही थी? इस पर भारतीय मुक्केबाज मुस्कुरा गईं और कहा कि उन्होंने एक वाजिब मुद्दा उठाया था क्योंकि वह भारत का बिगाड़ हुआ नक्शा देख असहज हो गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *