अमेरिकी स्पेस कंपनी का रॉकेट लॉन्च फेल, अमेजन के 40 सैटेलाइट अंतरिक्ष में नहीं पहुंच सके

लॉन्च के कुछ मिनट बाद तकनीकी खराबी, अंतरिक्ष मिशन को लगा बड़ा झटका

अमेरिका की स्पेस कंपनी यूनाइटेड लॉन्च अलायंस (ULA) को अपने वल्कन रॉकेट मिशन में बड़ा झटका लगा है। रॉकेट लॉन्च होने के लगभग 10 मिनट बाद तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके कारण मिशन सफल नहीं हो सका। इस मिशन के तहत अमेजन के 40 सैटेलाइट अंतरिक्ष में स्थापित किए जाने थे, लेकिन रॉकेट उन्हें निर्धारित कक्षा तक पहुंचाने में असफल रहा।

इस घटना से अमेजन के सैटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा है। कंपनी का लक्ष्य अंतरिक्ष में 3,200 से अधिक सैटेलाइट स्थापित कर अपनी स्टारलिंक जैसी इंटरनेट सेवा को मजबूत करना है।

रॉकेट के उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही तकनीकी गड़बड़ी के संकेत मिले। इसके चलते मिशन अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाया। फिलहाल रॉकेट में आई खराबी के वास्तविक कारणों की जानकारी स्पष्ट नहीं हुई है।

यह घटना यूनाइटेड लॉन्च अलायंस के करीब दो दशक के इतिहास में पहली पूर्ण मिशन विफलता बताई जा रही है। कंपनी अब पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी, ताकि तकनीकी समस्या की पहचान कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

विशेषज्ञों और अंतरिक्ष उद्योग की नजर अब जांच रिपोर्ट पर है। जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि रॉकेट के किस हिस्से में खराबी आई और इसका अमेजन के सैटेलाइट नेटवर्क विस्तार पर कितना असर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *