उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जहां सीएम ने कांग्रेस की जातिवादी राजनीति पर भी निशाना साधा।
उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत मंत्री, विधायक भी मौजूद रहे।
आर्य के नामांकन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी हर वर्ग का ख्याल रखती है और इस बार राज्यसभा उम्मीदवार में भी यही देखने को मिला है।
साथ ही कांग्रेस की जातिवादी राजनीति पर भी सीएम धामी ने हमला बोला। उधर, निर्वाचन अधिकारी हेम पंत ने बताया कि नामांकन की प्रकिया के आखिर दिन अभी तक तीन नामांकन पत्रों की ब्रिकी हुई है। इनमे से केवल भाजपा उम्मीदवार ने ही नामांकन कराया है।

