हरिद्वार: गंगनहर में डबल मात्रा में छोड़ा पानी, डूबे अर्द्धकुंभ के लिए निर्माणाधीन घाट, अफरातफरी

गंगनहर में अचानक दोगुनी मात्रा में पानी छोड़े जाने से हरिद्वार में अर्द्धकुंभ के लिए बन रहे घाट जलमग्न हो गए, जिससे निर्माण कार्यों में अफरातफरी मच गई।

अर्द्धकुंभ की तैयारियों के बीच बुधवार सुबह गंगनहर में अचानक करीब 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से निर्माणाधीन घाटों पर अफरातफरी मच गई।

सामान्य दिनों में करीब पांच से साढ़े पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने की स्थिति में यह मात्रा लगभग दोगुनी बताई जा रही है। पानी बढ़ने से ऋषिकुल पुल के आसपास के निर्माणाधीन घाटों से लेकर ज्वालापुर तक कई स्थानों पर पानी पहुंच गया। इससे निर्माण कार्य प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है।

जिससे ऋषिकुल से लेकर ज्वालापुर तक के निर्माणाधीन घाटों में पानी भर गया। घटना ने संबंधित विभागों के बीच समन्वय की पोल खोल दी है। पानी बढ़ने से निर्माण सामग्री की सुरक्षा और काम की रफ्तार प्रभावित होने की आशंका है। यदि निर्माण कार्य बाधित हुआ तो नवंबर की समयसीमा भी खिसक सकती है।

अर्द्धकुंभ के लिए हरिद्वार में नए घाटों का निर्माण इन दिनों तेजी से चल रहा है। लगातार बैठकों में समय से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इस बीच बुधवार को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से अतिरिक्त पानी छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *