एपल ने पेश किया पहला टचस्क्रीन मैकबुक प्रो, 9 नवंबर से बाजार में उपलब्ध

टेक्नोलॉजी की दुनिया में एपल ने एक नया कदम उठाते हुए अपना पहला टचस्क्रीन मैकबुक प्रो पेश किया है। कंपनी का यह नया लैपटॉप पारंपरिक लैपटॉप अनुभव को बदलने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इसमें यूजर्स को आईफोन और आईपैड की तरह स्क्रीन को छूकर काम करने की सुविधा मिलेगी।

नए सीईओ जॉन टर्नस के नेतृत्व में तैयार इस डिवाइस में टच-सेंसिटिव डिस्प्ले दिया गया है। इससे यूजर्स स्क्रीन पर सीधे टैप और टच के जरिए कई काम कर सकेंगे। खास बात यह है कि एपल ने पहली बार मैकबुक में इस तकनीक को शामिल किया है, जबकि कंपनी के पूर्व प्रमुख स्टीव जॉब्स और टिम कुक टचस्क्रीन लैपटॉप के विचार को लेकर सहमत नहीं थे।

कंपनी के इस नए उत्पाद की शुरुआती अंतरराष्ट्रीय कीमत 2,899 डॉलर रखी गई है। इसकी बिक्री 9 नवंबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है।

भारत में 3.5 लाख रुपये से अधिक होगी कीमत

भारतीय बाजार में 14 इंच वाले टचस्क्रीन मैकबुक प्रो की अनुमानित शुरुआती कीमत 3,49,900 रुपये बताई गई है। वहीं, 16 इंच मॉडल के लिए ग्राहकों को लगभग 4,09,900 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *