बीपीएससी की ओर से बिहार अभियोजन अधिकारी परीक्षा की आंसर-की का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी अभियोजन अधिकारी की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से BPSC APO Answer Key 2026 जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों का मिलान करने के लिए आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के जरिये आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें आंसर-की
बीपीएससी अभियोजन अधिकारी की आंसर-की जारी कर दी गई है। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आंसर-की डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
बीपीएससी की ओर से एपीओ की परीक्षा बिहार के निर्धारित एग्जाम सेंटर में 15 जुलाई, 2026 को किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक संचालित की गई थी। इस परीक्षा के जरिये कुल 300 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो लिंक 14 अगस्त से एक्टिव हो जाएगा। उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 14 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा, प्रत्येक सवाल के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में जमा करना होगा।

