यूपी बोर्ड मुख्यालय और प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में रिक्त हुए उप सचिवों के दो पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। राजीव कुमार सिंह को बोर्ड मुख्यालय और रमाकांत सिंह को प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में उप सचिव बनाया गया है।
यूपी बोर्ड मुख्यालय और प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय से एक-एक उप सचिवों को जिला बेसिक अधिकारी (बीएसए) बनाए जाने से रिक्त हुए दोनों पदों पर नई तैनाती दी गई है।
राजकीय इंटर कॉलेज टेरा बरोला रायबरेली के प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह को बोर्ड मुख्यालय में नियुक्ति दी गई है, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर के प्रधानाचार्य रमाकांत सिंह को बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में उप सचिव बनाया गया है।
इनके अलावा पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज शिवगढ़, प्रतापगढ़ के प्रधानाचार्य विशाल वर्मा को शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में सहायक उप शिक्षा निदेशक नियुक्त किया गया है।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने स्थान पर आने वाले (प्रतिस्थानी) की प्रतीक्षा किए बिना तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

