अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम में हथियार लाने से एएसआइ में हड़कंप, मंदिर परिसरों में लगाए गए चेतावनी पोस्टर

जागेश्वर धाम में असलहा पहुंचने की घटना से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) में हड़कंप मच गया है। एएसआई ने तत्काल सुरक्षा बढ़ाने और मंदिरों में हथियार लाने पर प्रतिबंध के चेतावनी पोस्टर लगाए हैं, साथ ही नए फ्लेक्स बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

जागेश्वर धाम में असलहा पहुंचने की घटना के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) में हड़कंप मच गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसआई ने तत्काल सुरक्षा और नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।

इसके तहत संबंधित मंदिरों में आनन-फानन में चेतावनी पोस्टर चस्पा किए गए, जिनमें धार्मिक स्थलों पर हथियार लाने पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी गई है।

एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद नीरज मैठाणी ने बताया कि यह कदम मंदिरों की पवित्रता बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

साथ ही, स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

22 अप्रैल तक प्रिंटिंग प्रेस से नए फ्लेक्स बोर्ड तैयार होकर मंदिर परिसरों में लगाए जाएंगे।

इन फ्लेक्स में स्पष्ट रूप से नियमों और प्रतिबंधों का उल्लेख किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और आगंतुकों को जागरूक किया जा सके।

एएसआई का कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *