बिहार में दलित राजनीति पर फिर घमासान; केंद्रीय मंत्री मांझी के बयान से बढ़ी सियासी गर्मी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में दलित-महादलित मुद्दे पर राजद और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राजद पर दलितों को दबाने का आरोप लगाते हुए ‘आंबेडकरवाद’ से जवाब देने की बात कही।

 बिहार की राजनीति में दलित-महादलित मुद्दे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल पर तीखा हमला बोला है।

मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राजद पर दलित और महादलित समाज को दबाने की राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि अब दलित-महादलित समाज जाग चुका है और डराने की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलने वाली।

‘आंबेडकरवाद की ताकत से मिलेगा जवाब’

अपने पोस्ट में मांझी ने लिखा कि ‘राजद के गुंडे हमेशा कहते आए हैं… दमदमे में दम नहीं, अब खैर मांगो जान की।” इसके जवाब में उन्होंने आंबेडकरवाद का जिक्र करते हुए लिखा कि अब दलित-महादलित समाज करारा जवाब देगा।

मांझी ने शायरी के अंदाज में कहा
‘दलितों-महादलितों में बू रहेगी जब तलक ईमान की,
तख्त-ए-राजद तक चलेगी तेग आंबेडकरवाद की।’

उन्होंने कहा कि दलित समाज अब राजनीतिक और सामाजिक रूप से जागरूक हो चुका है तथा किसी भी तरह के दबाव या धमकी से डरने वाला नहीं है।

इस मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद राजद ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। राजद नेत्री ने आरोप लगाया कि इस मामले में निर्दोष और खासकर मह‍िलाओं को परेशान किया जा रहा है।  राजद ने कहा कि मांझी के दबाव में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *