सारण पुलिस ने पंकज राय की हत्या और उनके भाई मनीष को गोली मारने के मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया है।
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया-चनचौरा मार्ग पर पंकज राय की हत्या और उनके भाई मनीष कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने की घटना को पुलिस ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। मामले के त्वरित उद्भेदन और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सारण पुलिस ने विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर गठित एसआईटी वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है। टीम विभिन्न बिंदुओं पर अनुसंधान करते हुए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है, ताकि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
गश्ती के दौरान मिली थी दोनों भाइयों की जानकारी
पुलिस ने बताया कि 28/29 जून की रात करीब 12:20 बजे गश्ती दल को मेथवलिया चौक से चनचौरा जाने वाली सड़क पर एक दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पंकज राय और मनीष कुमार घायल अवस्था में मिले।
दोनों को तत्काल सदर अस्पताल छपरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पंकज राय को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। इस संबंध में
शरीर पर गोली लगने के निशान
वरीय पुलिस कप्तान विनीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए, जिसके बाद मामला हत्या और जानलेवा हमले का सामने आया।

