कैथल में i20 कार से हो रहा था तस्करी, पुलिस ने 30 किलो डोडा पोस्त के साथ दो आरोपियों को दबोचा

कैथल पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत आई-20 कार में डोडा पोस्त तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 30 किलो 60 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ और तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया गया।

हरियाणा के कैथल जिले में पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार विशेष अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत सीआईए-1 पुलिस द्वारा आई-20 गाड़ी में डोडा पोस्त तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को 30 किलो 60 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई जसबीर सिंह की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि गांव चिंदर जिला फतेहबाद निवासी चंद्रपाल व गांव भोडिया जिला हिसार निवासी कपिल देव आई-20 गाड़ी में नशीला पदार्थ डोडा पोस्त लेकर नेशनल हाईवे 152 कलायत की तरफ से अंबाला की तरफ जाएंगे।

पुलिस ने प्यौदा- हरसौला चौंक नेशनल हाईवे 152 के पास नाकाबंदी शुरू की गई। कुछ देर बाद बाद आई-20 गाड़ी पहुंची, जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो संदिग्ध गाड़ी को मोड़कर भागने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही काबू कर लिया।

कार में सवार व्यक्तियों की पहचान जिला फतेहबाद निवासी चंद्रपाल व भोडिया जिला हिसार निवासी कपिल देव के रूप में हुई। नायब तहसीलदार कलायत महेश कुमार के समक्ष की गई जांच व तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में रखे दो काले रंग के प्लास्टिक कट्टों से 30 किलो 60 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपितों को गिरफ्तार करके नशा तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी को जब्त कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *