गणतंत्र दिवस परेड-2023 में शामिल उत्तराखंड की मानसखंड की झांकी जनपद रुद्रप्रयाग के मुख्यालय पहुंची।

रुद्रप्रयाग: गणतंत्र दिवस परेड-2023 में शामिल उत्तराखंड की मानसखंड की झांकी जनपद रुद्रप्रयाग के मुख्यालय पहुंची। झांकी को रुद्रप्रयाग मुख्यालय से मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर अगस्त्यमुनि के लिए रवाना किया। इसके बाद झांकी को सभी विकास खंडों में दर्शन के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।रुद्रप्रयाग मुख्यालय में पहुंची उत्तराखंड की मानस झांकी को देखने के लिए स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड की झांकी को प्रदेश स्तर पर अधिक-से-अधिक स्थानों में दर्शन के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड में पूरे देशभर में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।मानसखंड की झांकी बुधवार को जनपद मुख्यालय में पहुंची।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग के तीनों विकास खंडों में 3 मई से 5 मई तक झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज जनपद मुख्यालय से अगस्त्यमुनि व गुप्तकाशी तथा उसके बाद जखोली एवं ऊखीमठ में झांकी को प्रदर्शित किया जाएगा। इस तरह जनपद के तीनों विकास खंडों में आम लोगों तक झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झांकी का मुख्य उद्देश्य लोगों तक उत्तराखंड की संस्कृति एवं धार्मिक विरासत को पहुंचाना है।इसके साथ ही सभी को उत्तराखंड राज्य की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत की जानकारी सभी लोगों तक इसकी जानकारी उपलब्ध हो सके। जिससे कि हमारी संस्कृति की पहचान भी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि गौरव है भारतवर्ष का कि हमारे उत्तराखंड की भूमि देवभूमि है जिसकी लोगों को जानकारी मिले तथा पर्यटन की दृष्टि से भी संदेश जाए कि हमारा राज्य कितना समृद्ध है जो कि निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है जिससे लोगों को जागरुक एवं प्रेरित किया जा रहा है।मानसखंड की झांकी को 5 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री आवास देहरादून से मा. मुख्यमंत्री ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया है। यह झांकी 5 अप्रैल से 18 मई, 2023 तक प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रदर्शित की जा रही है। झांकी में जागेश्वर महादेव मंदिर समूह, ऐपण कला, वन, कार्बेट नेशनल पार्क, राज्य पक्षी मोनाल, राज्य वन पशु कस्तूरी मृग, छोलिया नृत्य आदि से तैयार सुंदर झांकी दर्शायी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *