वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी तस्वीरें हैं, जो धन और बरकत को खींचती हैं। आइए उन गुप्त तस्वीरों के बारे में जानते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे आसपास की चीजें हमारी आर्थिक स्थिति और मानसिक शांति पर गहरा असर डालती हैं। जैसे कि 7 घोड़ों की तस्वीर को सफलता का प्रतीक माना जाता है। वैसे ही कुछ ऐसी प्रभावशाली तस्वीरें भी हैं, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर आय के नए स्रोत खोलती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी इनकम बढ़ाना चाहते हैं, तो इन 5 तस्वीरों को अपने घर का हिस्सा जरूर बनाएं।
बहते हुए झरने या पानी की तस्वीर
वास्तु के अनुसार, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में बहते हुए पानी या झरने की तस्वीर लगाना बहुत शुभ होता है। पानी धन के प्रवाह का प्रतीक है। ध्यान रहे कि पानी का बहाव घर के अंदर की ओर होना चाहिए, जो धन के आगमन को दिखाता है।
कामधेनु गाय की प्रतिमा या तस्वीर
कामधेनु गाय को सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला माना गया है। ऐसे में घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में बछड़े को दूध पिलाती कामधेनु की तस्वीर लगाने से न केवल सुख-शांति आती है, बल्कि आर्थिक तंगी भी दूर होती है।

