पुष्कर सिंह धामी को उत्‍तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया

कार्यवाहक पुष्कर सिंह धामी को उत्‍तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। 23 मार्च को धामी दोबारा मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पुष्‍कर सिंह धामी उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री होंगे।चुनावों में अपनी सीट पर हार का सामने के बाद भी पुष्‍कर सिंह धामी को चुनना इस बात का संकेत है कि केंद्रीय नेतृत्‍व को उन पर भरोसा है। चुनाव प्रचार के दौरान जितने भी स्‍टार प्रचारक या केंद्रीय नेता उत्‍तराखंड पहुंचने सभी ने धामी की तारीफ की थी। कईयों ने तो उनकी पीठ भी थपथपाई थी।

खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई थी। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के क्यारकुली गांव की पानी समिति के सदस्यों के साथ संवाद के दौरान कहा था ‘आपके मुख्यमंत्री जवान और मेहनती हैं।’इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब उत्‍तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे तो उन्‍होंने भी पुष्‍कर सिंह धामी की पीठ थपथपा कर अपना भरोसा जताया था। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पुष्‍कर सिंह धामी की फिल्‍मी स्‍टाइल में तारीफ गई। जिसे सबने बहुत सराहा और वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। राजनाथ सिंह ने एक सभा के दौरान पुष्‍कर सिंह धामी को धाकड़ धामी कहकर संबोधित किया था।

कुमाऊं की जागेश्वर सीट पर प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने ही मंच से कहा था कि विपक्ष पुष्‍कर को फ्लावर समझ रहा है, लेकिन हमारा धामी फ्लावर भी और फायर भी है। राजनाथ सिंह के इस बयान खूब सराहा गया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी शेयर भी किए थे। पूर्व में उत्तराखंड के दौरे पर आए केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने भी धामी को ऊर्जावान और कर्मठ मुख्यमंत्री बताते हुए स्पष्ट किया था कि चुनाव में वही चेहरा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *