मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगभग एक घंटे तक डाकपत्थर में बैराज व गेस्ट हाउस में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डाकपत्थर बैराज, देहरादून का स्थलीय निरीक्षण कर प्रबंधन का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश जाते समय डाकपत्थर बैराज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हिमाचल व उत्तराखंड के बॉर्डर से लेकर बिजली उत्पादन व बैराज के कंट्रोल रूम में यमुना व शक्ति नहर के पानी को स्टोर करने व छोड़ने की तमाम तकनीक की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने रिकार्ड बिजली उत्पादन के लिए उत्तराखंड जलविद्युत निगम के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना भी की।

मुख्यमंत्री सरकारी हेलीकाॅप्टर से सुबह लगभग साढे़ नौ बजे डाकपत्थर बैराज के पैवेलियन ग्राउंड पहुंचे। हिमाचल प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए जाते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगभग एक घंटे तक डाकपत्थर में बैराज व गेस्ट हाउस में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचकर थोड़ी देर आराम किया इसके पश्चात उन्होंने डाकपत्थर बैराज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यमुना नदी व बैराज के दूसरे किनारे पर स्थित हिमाचल प्रदेश से लगने वाली उत्तराखंड की सीमा के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा बैराज कंट्रोल रूम में किए जाने वाले तकनीकी कार्यों का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *