विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर नजर रखने के लिए व्यय प्रेक्षकों की तैनाती की गई थी

विधानसभा चुनाव में खर्च के मामले में निर्दलीय प्रत्याशियों ने राष्ट्रीय दलों को भी पछाड़ दिया है। प्रत्याशियों ने 12 फरवरी तक के चुनाव खर्च का ब्यौरा चुनाव आयोग को सौंपा दिया है। कई प्रत्याशियों ने अभी स्टार प्रचारकों के खर्च की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।

विधानसभा चुनाव में इस बार चुनाव आयोग ने प्रत्येक प्रत्याशी की चुनाव खर्च की निर्धारित 40 लाख रुपये की थी। प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर नजर रखने के लिए व्यय प्रेक्षकों की तैनाती की गई थी। प्रत्याशियों को समय-समय पर व्यय प्रेक्षक को चुनाव खर्च का ब्यौरा देना था। प्रत्याशियों ने 12 फरवरी चुनाव प्रचार खत्म होने तक का चुनाव खर्च का ब्यौरा प्रेषक को सौंप दिया है। राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों ने चुनाव में लाखों रुपए खर्च किए हैं वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भी लाखों रुपए खर्च करने में पीछे नहीं रहे। अब तक सबसे अधिक चुनाव में खर्च जागेश्वर के कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल कर चुके हैं।

उन्होंने व्यय प्रेक्षक को 33 लाख से अधिक का चुनाव खर्च का ब्यौरा दिया है। इसके बाद द्वाराहाट विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी अनिल साही का नंबर है, जिन्होंने 27 लाख से अधिक के खर्च की डिटेल दी है। सोमेश्वर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्य 25 लाख, जागेश्वर से बीजेपी प्रत्याशी मोहन मेहरा 28 लाख, रानीखेत से कांग्रेस प्रत्याशी करन मेहरा ने 21 लाख रुपए खर्च की जानकारी दी है।

वहीं अल्मोड़ा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े विनय किरौला ने मतदान से पूर्व तक 11 लाख से अधिक खर्च किए। कई प्रत्याशियों ने व्यय प्रेक्षक को अधूरी जानकारी दी है। कई प्रत्याशियों ने खर्च की जानकारी में बिल, वाउचर की संख्या अंकित नहीं की गई है।  कैश एवं बैंक रजिस्टर में प्रविष्टि नहीं की है। स्टार प्रचारकों के खर्च की भी जानकारी नहीं दी है। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च में प्रचार गाड़ी, प्रचार सामग्री, चाय, नाश्ते आदि खर्च की डिटेल भरी है। जो लाखों में है।

सोमेश्वर विधानसभा से इस बार पति-पत्नी चुनावी दंगल में थे। बलवंत आर्य समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी तो उनकी पत्नी मधुबाला निर्दलीय चुनावी मैदान में थी। बलवंत आर्य चुनाव के दौरान एक लाख 93 हजार 980 रुपये व उनकी पत्नी ने 73 हजार 280 रुपए खर्च का ब्यौरा व्यय प्रेक्षक को दिया है। उन्होंने यह खर्च सभा, जलपान, प्रचार वाहन, सामग्री में किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *