विजयवर्गीय ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की

प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में विजयवर्गीय ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पार्टी के मीडिया संबंधित कार्यकलापों की जानकारी लेते हुए सभी प्रतिभागियों को आवश्यक निर्देश दिए।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि वह केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाएं। वह प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सोशल मीडिया और मीडिया टीम से रूबरू हुए।

रविवार को प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में विजयवर्गीय ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पार्टी के मीडिया संबंधित कार्यकलापों की जानकारी लेते हुए सभी प्रतिभागियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। जिसके लिए मीडिया व सोशल टीम की भूमिका बेहद अहम हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *