सत्तारूढ़ भाजपा व कांग्रेस में टिकटों की टिकटिक जारी

सत्तारूढ़ भाजपा व कांग्रेस में टिकटों की टिकटिक जारी है। भाजपा सत्ता में बने रहता चाहती है और कांग्रेस भी सत्ता के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी है। इसके लिए राजनीतिक दलों को जिताऊ प्रत्याशी की तलाश है। भाजपा ने चार तरह के सर्वे कराने के साथ ही रायशुमारी भी कर ली है। माना जा रहा हे कि इसके साथ ही हाईकमान की पसंद भी प्रत्याशी चयन का आधार बनेगी।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 57 सीटों पर जीत हासिल करने वाली पार्टी विजय रथ को यूं ही बरकरार रखना चाहती है। सत्ता विरोधी लहर समेत तमाम फैक्टर होते हैं, जिनके लिए अलग स्तर से काम करना होता है। ऐसे में सही प्रत्याशी का चयन करना चुनौती से कम नहीं है। वैसे भी भाजपा के 54 सीटिंग विधायक हैं। इन सभी विधायकों की प्रबल रूप से दावेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *