मुख्यमंत्री धामी ने मुंबई वासियों के साथ योग एवं सूर्य नमस्कार किया।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान उत्साह एवं उमंग से भरे हुए मुंबई वासियों के साथ योग एवं सूर्य नमस्कार किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विज़न को साकार करने हेतु सभी को अपनी दिनचर्या में योग एवं प्रातः काल भ्रमण को शामिल करने का संदेश दिया।इस दौरान मुंबई वासियों ने देवभूमि उत्तराखण्ड भ्रमण के अपने अनुभव को मुख्यमंत्री के साथ साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं प्रदेशवासियों के सरल व्यवहार एवं सत्कार की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *