JEE Advanced Exam 2026 में सर्वोदय विद्यालयों का परचम, 11 छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के 11 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस में सफलता हासिल की है, जबकि कुछ ने जेईई एडवांस्ड और यूपी बोर्ड परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

 

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जेईई मेंस व एडवांस्ड और बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल 11 विद्यार्थी जेईई मेंस में सफल रहे।

उप निदेशक जे. राम ने बताया कि मीरजापुर (मड़िहान) स्थित सर्वाेदय विद्यालय को जेईई-नीट की निश्शुल्क तैयारी के लिए ‘सेंटर आफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित किया गया है।

जेईई मेंस में यहां दामिनी पटेल, अंवाला वर्मा, सृष्टि, शिवानी और रागनी ने सफलता प्राप्त की। जबकि प्रीति ने जेईई एडवांस्ड के लिए भी क्वॉलीफाई किया। प्रीति और दामिनी आइआइटी मंडी के बीबीए व एमबीए कार्यक्रम के लिए भी शार्टलिस्ट हुईं।

जेईई मेंस में सर्वोदय विद्यालय मेहरौना देवरिया के विकास यादव व अंकित सिंह, तीरगांव बाराबंकी के अभिषेक मिश्रा, जोगियाटप्पा भानपुर बस्ती के अमित कुमार और परसिया मीरजापुर के ऋषिकेश भारती भी सफल हुए हैं।

इससे पहले यूपी बोर्ड परीक्षा में जिला स्तर सर्वाेदय विद्यालय निडौरी गाजियाबाद की छात्रा अंजलि पुंडीर ने चौथा और अंशिका ने छठा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *