जम्मू में बिजली के खंभे पर मीटर लगाते युवक को लगा करंट, गंभीर रूप से घायल

आरएस पुरा के खाने चक गांव में बिजली के खंभे पर मीटर लगाते समय एक युवक को करंट लग गया। करंट लगने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे बेहतर उपचार के लिए जीएमसी रेफर किया गया।

खंभे पर मीटर लगाते लगा करंट, गिरने से युवक घायल
संवाद सहयोगी, जागरण, आरएसपुरा : मंगलवार को गांव खाने चक में बिजली के खंभे पर चढ़कर मीटर लगाने का कार्य कर रहे एक युवक को अचानक करंट लग गया, जिससे वह ऊंचाई से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मोहम्मद खलील निवासी पुंछ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद खलील बिजली के पोल पर चढ़कर मीटर लगाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक तेज करंट लग गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खंभे से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे गवर्नमेंट मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *