उत्तराखंड की लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर, अब घर बैठे एक क्लिक पर मिलेगी फायदे की जानकारीउत्तराखंड की लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर, अब घर बैठे एक क्लिक पर मिलेगी फायदे की जानकारी

हल्द्वानी में महिला सशक्तीकरण वेबसाइट, पत्रिका और ‘शक्ति एआई’ ऐप का लोकार्पण किया गया।

केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित सभी योजनाओं की जानकारी अब महिलाओं को एक ही क्लिक में आसानी से मिल जाएंगी।

इसके लिए महिला सशक्तीकरण वेबसाइट, पत्रिका और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘शक्ति एआइ’ ऐप तैयार किया गया। रविवार को इसका लोकार्पण भी किया गया। इसके साथ ही महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त बनने के लिए प्रेरित भी किया गया।

जानकारी सरल भाषा में

छड़ायल स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में www.mahilasashaktikaran.com वेबसाइट और महिलाओं के लिए योजनाओं और मार्गदर्शन से जुड़ी पत्रिका का विमोचन करते हुए मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि महिलाओं को उनकी जरूरत और परिस्थितियों के अनुसार सरकारी योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी सरल भाषा में एक ही जगह उपलब्ध है।

महिलाओं को किया गया सम्मानित

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि हर महिला को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसी सोच को साकार करने के लिए वेबसाइट और ऐप तैयार किया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक सेवा, कला, संगीत, स्वयं सहायता समूहों और महिला नेतृत्व से जुड़े क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट एवं पूजा लटवाल ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, डा. कुसुम, छवि कांडपाल बोरा, रेखा नेगी, दीपा ढौंडियाल, अपूर्वा बिष्ट, गीता तिवारी, गायक खुशी जोशी, राजू नेगी, पार्षद पंकज चुफाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *