कौन हैं उत्तराखंड के रमेश चंद्र गैरोला? जिन्हें पीएम मोदी ने दिया ‘राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक’

अल्मोड़ा पुलिस के रिजर्व इंस्पेक्टर रमेश चंद्र गैरोला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एसपीजी में नौ वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक” प्रदान किया।

 अल्मोड़ा पुलिस में तैनात रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई) रमेश चंद्र गैरोला ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से उत्तराखंड पुलिस और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। नई दिल्ली स्थित एसपीजी कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें एसपीजी में नौ वर्षों की सराहनीय सेवा के लिए “राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक” प्रदान किया।

गैरोला को यह सम्मान उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रमाण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के हाथों यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करना उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है।

पीएम मोदी से दूसरी बार मिला सम्मान

विशेष बात यह है कि प्रधानमंत्री से सम्मान प्राप्त करने का यह उनका दूसरा अवसर है। इससे पूर्व वर्ष 2023 में भी एसपीजी में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए उन्हें “बेस्ट टेक्निकल ऑफिसर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होकर उन्होंने एक नया गौरवशाली इतिहास रचा है।

इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने रमेश चंद्र गैरोला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, जनपद अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

रमेश चंद्र गैरोला की यह सफलता युवा पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने के साथ ही उत्तराखंड पुलिस की कार्यकुशलता और समर्पण का भी उत्कृष्ट उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *