पैनेसिया हॉस्पिटल में ब्लास्ट के बाद दून अस्पताल में सख्ती, 24 डिग्री से नीचे नहीं चलेंगे एसी

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी और ओटी ब्लॉक में फायर सेफ्टी को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

 दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय के इमरजेंसी एवं ओटी ब्लॉक में गुरुवार को फायर सेफ्टी को लेकर फायर ड्रिल आयोजित की गई।

यह अभ्यास चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस बिष्ट की अगुवाई में किया गया, जिसमें सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। ड्रिल के दौरान भूतल से लेकर पांचवें तल तक सभी फ्लोर का मुआयना किया गया। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ, वार्ड ब्वाय एवं अन्य कर्मियों से फायर हौज और फायर एक्सटिंग्विशर आदि चलवाकर देखा गया।

नियमित हैंड्स-आन अभ्यास के निर्देश

चिकित्सा अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों को नियमित हैंड्स-आन अभ्यास कराया जाए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। साथ ही सभी फ्लोर पर बिजली के प्वाइंट्स की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

अस्पताल प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए स्पष्ट किया कि अस्पताल परिसर में किसी भी स्थिति में एयर कंडीशनर 24 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं चलेंगे। इसे सुरक्षा मानकों और सिस्टम संतुलन के लिए जरूरी कदम बताया गया है।

अधिकारियों के अनुसार ओपीडी ब्लाक में भी कार्य प्रगति पर है और फायर सेफ्टी एनओसी प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *