यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि अब रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाते हुए दुनिया को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए

रूस के ऐलान के बाद यूक्रेन में लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगह हुए धमाकों के बाद यूक्रेन में मार्शल ला लगा दिया गया है। इतना ही नहीं यूक्रेन के नागरिक इन हमलों से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान’ की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है।यूक्रेन से लगातार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर आ रही है। सोशल मीडिया पर भी कई लोग अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट का दावा कर रहे हैं।समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक रूस का कहना है कि उसने यूक्रेन के सैन्य और हवाई अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है।

यूक्रेन ने रूस के पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकाप्टर को मार गिराया है। रायटर्स के मुताबिक यूक्रेन की सेना का कहना है कि उन्होंने लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी लड़ाकू विमान और एक रूसी हेलीकाप्टर को मार गिराया है।रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा के बाद यूक्रेन के शहरों में विस्फोटों की आवाज सुनी गई है और हवाई हमले के बचने के लिए सायरन भी बजाए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, यूक्रेन में मार्शल ला का ऐलान कर दिया गया है। रूसी हमलों से बचने के लिए कीव में नागरिक शरण लेने के लिए भूमिगत मेट्रो स्टेशनों की ओर जा रहे हैं।एयर इंडिया की फ्लाइट (AI1947) यूक्रेन के कीव में NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन) के कारण दिल्ली वापस आ गई है।रूसी राष्ट्रपति के ऐलान के बाद यूक्रेन में मार्शल लॉ का एलान कर दिया गया है। साथ ही रूस के हवाई हमले को देखते हुए कीव में सायरन बज रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *