मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व संकट से जूझ रही है। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान को भी आड़े हाथ लिया, जिसमें उन्होंने कहा- मैं मोदी से डरता नहीं। शिवराज ने कहा कि डरा कौन रहा है। राहुल गांधी कब देश से भाग जाएं, कुछ पता नहीं चलता। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को चुनाव के वक्त ही सीडीएस जनरल बिपिन रावत याद आ रहे हैं, जबकि पहले पार्टी ने उनपर कई अनगर्ल आरोप लगाए थे। अब उनके पोस्टर लगाकर वोट मांगे जा रहे हैं।भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए उत्तराखंड में हैं। उन्होंने हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी दोनों में फर्क है। पार्टी ‘चार धाम और चार काम’ की बातें कर रही है और जब केदारनाथ आपदा आई थी तो पार्टी के लोगों ने सरकार में होने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया। इससे हजारों लोगों की जान चली गई और उत्तराखंड का पर्यटन तबाह हो गया।

शिवराज सिंह ने राहुल गांधी के ‘मैं डरता नहीं हूं’ बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा तो डरा कौन रहा है? राहुल कब देश से भाग जाएं, पता नहीं चलता। राहुल की सभा मनोरंजन सभा होती है। राहुल गांधी के होते हुए कांग्रेस को किसी विरोधी की जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व के संकट से जूझ रही है। भाजपा के सर्वोच्च नेता नरेंद्र मोदी हैं। महर्षि अरविंद ने जिस अति मानव की कल्पना की थी, वह मोदी हैं। कांग्रेस केकड़ा पार्टी बन गई है। एक-दूसरे की टांग पकड़ कर खींच रहे हैं।शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस दो नीतियों पर काम कर रही है। एक ओर पार्टी उत्तराखंड में वोटरों को लुभाने के लिए पांच लाख परिवारों को 40 हजार देने की बात कर रही है तो वहीं दूसरी ओर उसने छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार रहते हुए किसी भी परिवार को किसी भी तरह का कोई आर्थिक लाभ नहीं दिया।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देवभूमि में चार धाम पहले से थे। अब सैन्य धाम के रूप में पांचवां धाम बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *